Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

रजनीकांत की 'कुली' का ट्रेलर रिलीज

यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल के साथ-साथ हिंदी और अन्य कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। भारी बजट में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो गया है।

03 Aug 2025

रजनीकांत की 'कुली' का ट्रेलर रिलीज

जल्द ही कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें से एक है रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली'। इस फिल्म का इंतजार सिर्फ साउथ के नहीं बल्कि हिंदी भाषी दर्शक भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल के साथ-साथ हिंदी और अन्य कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। भारी बजट में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो गया है।

'कुली' में रजनीकांत का स्वैग देखने लायक है और 3 मिनट लंबे ट्रेलर से यह साफ हो जाता है कि दर्शकों को एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने को मिलने वाली है। घड़ियों और सोने की तस्करी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक तस्कर के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं नागार्जुन अक्किनेनी भी जबरदस्त एक्शन मूड में दिखाई दे रहे हैं। 'कुली' लोकेश कनगराज के एलसीयू यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके तहत वह पहले 'लियो', 'कैथी' और 'विक्रम' जैसी सफल फिल्में बना चुके हैं।

'कुली' में दर्शकों को कई दमदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे, जिनमें से एक खास सीन रजनीकांत और आमिर खान के बीच होगा। इस सीन में दोनों दिग्गजों के बीच जबरदस्त टकराव देखने लायक होगा। फिल्म 'कुली' के साथ हमसिनी एंटरटेनमेंट अपनी सबसे बड़ी रिलीज की तैयारी कर रहा है। इसका लक्ष्य 100 से अधिक देशों में फिल्म को रिलीज करना है, जिससे यह किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी इंटरनेशनल रिलीज़ में शुमार हो सकती है।

'कुली' का सीधा मुकाबला सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' से होने वाला है। दोनों ही बड़ी फिल्में इस साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। 'वॉर 2' से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जबकि कियारा आडवाणी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। यह यशराज के स्पाई यूनिवर्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' और 'वॉर 2' में से किसकी जीत होती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रजनीकांत की 'कुली' का ट्रेलर रिलीज
यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल के साथ-साथ हिंदी और अन्य कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। भारी बजट में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News